Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 फरवरी । शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत जिले के निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश की बहुप्रतीक्षित लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार को पूर्ण कर ली गई। प्रथम चरण की इस प्रक्रिया में जनपद के 1980 बच्चों का भाग्य चमका है, जिन्हें अब निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का अवसर मिलेगा। विभाग अब इन चयनित बच्चों की सूची पर अंतिम मुहर लगाने की तैयारी में है।

7074 आवेदनों की हुई थी स्क्रूटनी

बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष आरटीई के तहत कुल 7074 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। विभाग द्वारा दस्तावेजों के गहन सत्यापन के बाद 159 आवेदकों को अपात्र पाया गया, जबकि 6916 आवेदकों को लॉटरी प्रक्रिया के लिए पात्र घोषित किया गया।

दूसरे चरण में फिर मिलेगा मौका

प्रथम चरण की लॉटरी में जहां 1980 बच्चों का चयन हुआ, वहीं 4936 आवेदक इस दौड़ में पीछे रह गए। हालांकि, उनके लिए राहत की खबर यह है कि वे निराश न हों, क्योंकि रिक्त सीटों के लिए होने वाले दूसरे चरण की काउंसलिंग में वे पुनः प्रयास कर सकेंगे।

पारदर्शिता का रखा गया पूरा ध्यान

बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) स्वाति भारती ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न की गई है। उन्होंने कहा कि “लॉटरी का परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा रहा है। चयनित बच्चों के अभिभावकों को अब निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित विद्यालयों में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page