Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 फरवरी । हाथरस में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। युवती अब दो माह की गर्भवती है और उसका कहना है कि आरोपी युवक शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने इस संबंध में शिकायत की है। मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने आईजीआरएस पोर्टल पर भेजी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के उत्पीड़न से परेशान होकर अलग रह रही थी। इसी दौरान हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाया। युवती उसके परिजनों की सहमति से चार साल पहले उसके घर रहने लगी थी। युवती का आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर युवक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। करीब दो साल पहले युवक उसे शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रखने लगा। यहां भी वह उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता ने अपने भविष्य की खातिर यह उत्पीड़न सहन किया। जब भी वह शादी की बात करती थी, तो आरोपी उसे जल्द विवाह करने का आश्वासन देता था। अब युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page