सिकंदराराऊ 24 फरवरी । महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर के चौथे दिन वॉलिंटियर्स ने चयनित गांव बमनहार में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चलाई। प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन एवं एनएसएस प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में वॉलिंटियर्स ने गांव और प्राथमिक विद्यालय में श्रमदान कर ‘पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ’ का संकल्प दोहराया। शिविर के दौरान वॉलिंटियर्स ने प्राथमिक विद्यालय बमनहार में पौधों को पानी दिया, उनके लिए गमलों का निर्माण किया और अपशिष्ट जल के निकास हेतु नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सेवा कार्य किए। स्लोगनों, पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से ग्रामीणों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक विशेष चर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र कुमार परमार ने छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने युवाओं को प्लास्टिक का उपयोग न करने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने, ध्वनि प्रदूषण कम करने और पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. रामबहादुर, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. हिमांशु राय और श्री बृजमोहन सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में 23 लाख से जगमगाएंगे प्रमुख
February 24, 2026
इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और युवती के
February 24, 2026
शादी का झांसा देकर चार साल तक
February 24, 2026
ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद
February 24, 2026
अलमारी तोड़कर नकदी और आभूषणों पर हाथ
February 24, 2026
सादाबाद : आलू खुदाई कार्य ने पकड़ी
February 24, 2026
हसायन : शीतलवाडा में नारकीय जीवन जीने
February 24, 2026
Weather
Hathras
9:36 pm,
Feb 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












