Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 24 फरवरी । जीटी रोड स्थित गांव उमरावपुर से भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारियों और यादव समाज के लोगों ने आगामी 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फिल्म के शीर्षक और विषय वस्तु पर आपत्ति जताते हुए सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पैदल मार्च निकाला और तहसील परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार को सौंपा गया।

जातीय गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए भाकियू नेताओं और यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि फिल्म के शीर्षक में एक विशेष जाति का उल्लेख करना और उसकी विषय वस्तु सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली प्रतीत होती है। उन्होंने आशंका जताई कि फिल्म के कुछ दृश्य और संवाद आपत्तिजनक हो सकते हैं, जिससे समाज की गरिमा प्रभावित होगी और क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व इसकी सामग्री की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि फिल्म के प्रसारण पर रोक नहीं लगाई गई या आपत्तिजनक अंश नहीं हटाए गए, तो कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उचित माध्यम से शासन तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संजीव यादव, नीलेश यादव, निशांत यादव, देवा यादव, विष्णु यादव, अभिषेक यादव, शीटू यादव, श्याम यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page