Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 फरवरी । जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ की जिला स्तरीय समिति की बैठक लेते हुए युवाओं के भविष्य को संवारने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना निर्धन एवं मेधावी छात्रों के लिए वरदान है, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बाधा के प्रशासनिक और तकनीकी सेवाओं में जाने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

इन परीक्षाओं की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बैठक में बताया कि जनपद के बागला महाविद्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग संचालित की जा रही है। यहाँ छात्र यूपीएससी (UPSC), यूपीपीएससी (UPPCS), एनडीए (NDA), सीडीएस (CDS), नीट (NEET), आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) के साथ-साथ एसएससी, रेलवे और बैंकिंग जैसी एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

अधिकारी करेंगे मार्गदर्शन और मोटिवेशन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उच्च स्तरीय अधिकारी समय-समय पर कोचिंग सेंटर का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान अधिकारी केवल निरीक्षण ही नहीं करेंगे, बल्कि छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें अपने अनुभवों से मार्गदर्शित करेंगे और मोटिवेशन प्रदान करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों पर छात्र संख्या बढ़ाने और परीक्षाओं में सफलता की दर (Success Rate) में सुधार लाने के भी सख्त निर्देश दिए।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

बैठक में पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सहित समस्त एसडीएम और क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page