
हाथरस 24 फरवरी । नगर में पिछले दो माह से चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। एक ओर जहां अधिकांश बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती से घर-घर जाकर वोट बनवाने का कार्य कर रहे हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों से BLO की घोर लापरवाही की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। अभियान की समीक्षा के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि कुछ क्षेत्रों में तैनात BLO न तो अपने मतदेय स्थलों पर बैठ रहे हैं और न ही मतदाताओं के फोन उठा रहे हैं। कई बूथों पर अब तक न्यूनतम 20 फॉर्म (फॉर्म संख्या 6) भी नहीं भरे गए हैं, जो निर्वाचन कार्य के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है। ऐसे BLO जिनके बूथ पर 50 से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनकी सूची तैयार कर शीघ्र ही जिला प्रशासन और संगठन के उच्चाधिकारियों को कार्रवाई हेतु भेजी जाएगी।
25 और 26 फरवरी को चलेगा ‘महा-अभियान’
भाजपा संगठन के निर्देशों के क्रम में आगामी 25 और 26 फरवरी 2026 को मतदाता पुनरीक्षण का विशेष ‘महा-अभियान’ चलाया जाएगा। इस दो दिवसीय अभियान के दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 नए फॉर्म (फॉर्म-6) भरवाकर संबंधित सरकारी BLO को जमा करने का लक्ष्य दिया गया है।
युवाओं से अपील और हेल्पलाइन
अभियान अब अपने अंतिम चरण में है, इसलिए सभी पात्र युवा मतदाताओं से अपील की गई है कि वे त्वरित रूप से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें। यदि किसी मतदाता को पंजीकरण प्रक्रिया या BLO से संबंधित कोई समस्या आ रही है, तो वे सीधे मोबाइल नंबर 9286866252 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।












