Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 फरवरी । थाना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र एक गांव में 45 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक एक चप्पल फैक्ट्री में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ मुरसान स्थित अपने मायके में रह रही हैं। युवक ने कई बार अपनी पत्नी को वापस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं लौटीं। इसी बात से परेशान होकर युवक ने सोमवार की सुबह जहर का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद युवक इसी हालत में अपनी फैक्ट्री पहुंच गया, जहां वह बेहोश हो गए। फैक्ट्री मालिक और अन्य कर्मचारियों ने उनकी गंभीर हालत देखकर तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उनके परिवार को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page