Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 फरवरी । आज जेसीआई हाथरस ग्रेटर की टीम द्वारा खाटूश्याम की पावन शोभा यात्रा का लोहत बाजार स्थित सौरभ सर्राफ के प्रतिष्ठान पर अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। पुष्प वर्षा, जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जेसीआई हाथरस ग्रेटर के सभी पदाधिकारी, बोर्ड मेंबर्स एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शोभा यात्रा का अभिनंदन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकता, सहयोग और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। जेसीआई हाथरस ग्रेटर सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page