Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 फरवरी । कलेक्ट्रेट सभागार में दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिलाधिकारी अतुल वत्स विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पौरुष ने की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में पदाधिकारियों से कहा कि वे वादकारियों के प्रति अपनी भूमिका का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि अनावश्यक हड़ताल और शोक प्रस्तावों से बचें ताकि न्याय प्रक्रिया में देरी न हो और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। मुख्य अतिथि शिव किशोर गौड़ ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद, संविधान और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज की रीढ़ हैं, उनका प्राथमिक उद्देश्य वादकारी के हितों की रक्षा करना और अधिकारियों के माध्यम से न्याय सुनिश्चित करना होना चाहिए। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किए।

इन पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

  • अध्यक्ष : बनी सिंह यादव

  • महासचिव : दीप प्रकाश पचौरी

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष : दाऊ दयाल शर्मा

  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष : अखंड प्रताप सिंह

  • कोषाध्यक्ष : राहुल यादव

  • महासचिव (प्रशासनिक) : विनोद गौतम

निर्विरोध निर्वाचन पर हर्ष

चुनाव अधिकारी कमल प्रकाश सेंगर, नरेंद्र कुमार शर्मा और संदीप शर्मा ने निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व अध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया। इस अवसर पर एडीएम प्रकाश चंद, कलेक्ट्रेट प्रभारी प्रज्ञा यादव, धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण प्रभाकर उपाध्याय, आनंद कुमार शर्मा, गोपाल प्रसाद शर्मा, योगेंद्र मोहता, के.के. दीक्षित, ऋषि पचौरी, सतीश वार्ष्णेय और रतन कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page