
हाथरस 23 फरवरी । बड़ी होली किला गेट हाथरस पर होलिका दहन का शुभ समय आपसी सहमति से एक समय निश्चित करने हेतु डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस के पूर्व अध्यक्ष अतुल आँधीवाल एडवोकेट ने शहर के विद्वानों से अनुरोध किया है। इस वर्ष होलिका दहन को लेकर जनता में भ्रम की स्तिथि बनी हुई है। इसलिए होलिका दहन का एक समय निश्चित किया जाना आवश्यक है, जिससे जनता में किसी भी प्रकार के भ्रम की स्तिथि उत्पन्न न हो । आपको बताते चलें नगर के किला गेट स्थित बड़ी होली ब्रज की देहरी हाथरस की सबसे बड़ी होली मानी जाती है और होलिका दहन के समय इस होली से हजारों की संख्या में लोग पूजा अर्चना करके यहाँ से होली की अग्नि ले जाकर अपने अपने घरों में होलिका दहन करते हैँ। ब्रज में बसंत पंचमी से मंदिरों में होली शुरु हो जाती है जो होली तक चलती है।











