सादाबाद 23 फरवरी । कूपा रोड स्थित बौद्ध विहार कॉलोनी में एक घर में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने परिवार के निचले हिस्से में सोते रहने के बावजूद ऊपरी मंजिल से आभूषण, नगदी और शादी में मिले कपड़े चुरा लिए। बौद्ध विहार कॉलोनी निवासी पूरन सिंह पुत्र देवी राम शनिवार रात अपने परिवार के साथ घर के निचले हिस्से में सो रहे थे। घर की ऊपरी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता अंदर के साथ-साथ सड़क की ओर से भी है। देर रात अज्ञात चोर सड़क की ओर से दरवाजा खोलकर ऊपरी मंजिल में दाखिल हो गए। चोरों ने ऊपरी मंजिल के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। उन्होंने अलमारी में रखे चांदी के आभूषण, नगद रुपए और हाल ही में शादी में मिले कपड़े चुरा लिए। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे और ऊपर पहुंचे, तो उन्होंने सामान बिखरा हुआ पाया और अलमारी खुली देखकर चोरी का पता चला। गृहस्वामी पूरन सिंह के अनुसार, चोर लगभग छह हजार रुपए कीमत के शादी में मिले कपड़े, चांदी की एक जंजीर और एक जोड़ी पायल ले गए हैं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बा इंचार्ज अंकित चौधरी ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का शपथ
February 23, 2026
हाथरस में निकली खाटूश्याम की भव्य निशान
February 23, 2026
हसायन : चकबंदी विभाग की मनमानी के
February 23, 2026
हसायन : रासलीला में ‘नरसी का भात’
February 23, 2026
हसायन : सड़क निर्माण में पीली ईंट
February 23, 2026
किला गेट स्थित बड़ी होली के होलिका
February 23, 2026
रोटरी क्लब के सहमण्डल अध्यक्ष नामित हुए
February 23, 2026
Weather
Hathras
9:51 pm,
Feb 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















