Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 फरवरी । डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होली से पहले कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न दुकानों और गोदामों से खाद्य तेल, रंगीन खाद्य पदार्थों सहित अन्य सामग्री के नमूने जांच के लिए लिए गए। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर बड़ी मात्रा में एक्सपायर हो चुका खाद्य सामान मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस सामग्री को जब्त कर लिया। बाद में जेसीबी मशीन मंगवाकर गड्डा खोदवाया गया और मौके पर ही एक्सपायर माल को नष्ट कर दिया गया।।अभियान में स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ मंडलीय अधिकारी भी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान मिलावटी या एक्सपायर खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने रसिक बिहारी धाम कॉलोनी, बिनोवा नगर चौराहा और भगवती नगर सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया कि जलेसर रोड पर एक प्रतिष्ठान से 160 लीटर खुला तेल जब्त कर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई और नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त, एक अन्य उद्योग से दाल आदि का नमूना लिया गया। हरिओम ब्रांड के तिल के तेल में गड़बड़ी की आशंका के चलते उसकी बिक्री पर भी रोक लगाकर सील कर दिया गया। छापेमारी के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page