सादाबाद 23 फरवरी । कस्बे के निरंजन बाजार चौराहे पर सोमवार सुबह ठेले लगाने को लेकर हुए विवाद ने फिर से हिंसक रूप ले लिया। दो दिन पहले हुए समझौते के बावजूद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने कचौड़ी के ठेले को पलटने का भी प्रयास किया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह बाजार खुलने के समय ठेले लगाने की जगह को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे तथा हाथापाई भी हुई। इस झड़प से राहगीरों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों पक्ष उग्र हो चुके थे। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी ठेले हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय स्थानीय लोगों की मध्यस्थता से समझौता करा दिया गया था। इसके बावजूद सोमवार को उसी मुद्दे पर फिर से झगड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बाजार क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बरत रही है ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। कस्बा प्रभारी अंकित चौधरी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
निःशुल्क पुस्तकों के माध्यम से शिक्षा की अलख जगा रही संस्था
April 11, 2026
हाथरस में निःशुल्क पुस्तक वितरण शिविर का हुआ समापन
April 11, 2026
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
निःशुल्क पुस्तकों के माध्यम से शिक्षा की
April 11, 2026
शारदा वर्ल्ड स्कूल के अर्ली लर्निंग सेंटर
April 11, 2026
हाथरस में निःशुल्क पुस्तक वितरण शिविर का
April 11, 2026
विश्व होम्योपैथी दिवस पर हुआ सेमिनार का
April 11, 2026
हाथरस में धूमधाम से मनाई गई श्री
April 11, 2026
टायर फैक्ट्रियों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की
April 11, 2026
सर्वश्रेष्ठ जागरूकता कार्यक्रमों के लिए केडी डेंटल
April 11, 2026
Weather
Hathras
6:42 pm,
Apr 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























