सादाबाद 23 फरवरी । विधानसभा में आलू किसानों की समस्याएं प्रभावी ढंग से उठाए जाने के बाद क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक किसान सोमवार को विधायक सादाबाद प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया के कार्यालय पहुंचे।किसानों ने उन्हें फूलमाला व पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा मिष्ठान वितरण कर आभार जताया।इस दौरान किसानों ने कहा कि प्रदीप चौधरी क्षेत्र के एकमात्र ऐसे विधायक हैं जो स्वयं खेती-बाड़ी से जुड़े हैं और जमीन और किसानों की वास्तविक स्थिति को भली-भांति समझते हैं। उनका कहना था कि जो व्यक्ति खुद खेत में पसीना बहाता है, वही किसान की पीड़ा को सही मायनों में महसूस कर सकता है। उन्होंने आलू की सरकारी खरीद शुरू करने, आलू को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के दायरे में लाने, कोल्ड स्टोरेज भाड़े में सब्सिडी देने, उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने तथा प्रदेश में आलू विकास बोर्ड के गठन की मांग उठाई।सम्मान समारोह में विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा,“मैं स्वयं किसान परिवार से हूं और खेती करता हूं, इसलिए किसानों की दयनीय स्थिति को बहुत करीब से समझता हूं। आलू की लागत लगातार बढ़ रही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को आलू उत्पादन व विपणन के लिए दीर्घकालिक नीति बनानी चाहिए, ताकि किसानों को हर वर्ष मूल्य अस्थिरता का सामना न करना पड़े। *“किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा।कार्यक्रम के अंत में किसानों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले जनप्रतिनिधि के साथ वे मजबूती से खड़े रहेंगे इस दौरानपार्टी के जिले के महासचिव संगठन बंटी भईया रामसहाय सिंह, महाराज सिंह, रामवतार दीपू चौधरी,कर्मवीर छोटे विश्वजीत सिंह अरूण कुमार,बलुआ चाचा,कलोंदी काका, ओमवीर सिंह रामवीर सिंह गंभीर सिंह विजय सिंह सहित दर्जन भर से अधिक किसान मौजूद थे
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
तहसीलदार बनकर गाँव पहुँचने पर शिक्षकों ने
April 11, 2026
बागला कॉलेज में विद्यार्थियों को सिखाए साइबर
April 11, 2026
बैंड-बाजों और झांकियों के साथ सासनी में
April 11, 2026
सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकाली गई
April 11, 2026
30 लाख का लालच देकर लगाया 30
April 11, 2026
आठ में पांच शिकायतों का मौके पर
April 11, 2026
Weather
Hathras
8:13 pm,
Apr 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























