
हाथरस 23 फरवरी । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों और अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस को दोहरी सफलता मिली है। आज अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस टीम ने सघन चेकिंग के दौरान त्रिलोकी सिंह पुत्र घूरेलाल (निवासी ऐंहन, हाथरस जंक्शन) और धारा सिंह पुत्र रामबाबू (निवासी रोसुगढ़ी, थाना फरह, जनपद मथुरा) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर अभियुक्त त्रिलोकी सिंह के कब्जे से 20 क्वार्टर और धारा सिंह के कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। कुल मिलाकर पुलिस ने 44 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की है। थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की है। पुलिस ने त्रिलोकी सिंह के विरुद्ध मु0अ0सं0 46/26 और धारा सिंह के विरुद्ध मु0अ0सं0 47/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बाहरी जनपदों से आकर शराब की तस्करी करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।















