Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 फरवरी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज जिला कार्यालय पर रजक समाज के महान संत और प्रेरणा स्रोत संत गाडगे महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने पूरे भारत में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को शुचिता का संदेश दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला ‘समाजवाद’ ही वह सच्चा रास्ता है, जिस पर चलकर एक समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है।

विशिष्ट वक्ता वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक एवं शिवकुमार समाजवादी ने कहा कि समाज को नई दिशा देने वाले ऐसे संतों के हम सदैव ऋणी रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कवियों की प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से संत गाडगे की नीतियों और जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। सपा नगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा उर्फ चिंटू, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर, जिला उपाध्यक्ष रानू प्रताप सिसोदिया, जुगनू मेहर, अखिल कुरैशी और मुजीबुर रहमान ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे का जीवन सादगी और सेवा की प्रतिमूर्ति था। कार्यक्रम में सहवाग कुरेशी, देवकीनंदन गोला, रमेश कुमार दिवाकर, अली मोहम्मद, नरेश दिवाकर, विनोद कुशवाहा, दीपू ठाकुर, हेमंत गॉड, आजाद कुरेशी, योगेश समाधिया, ओमवीर पचौरी, चौधरी अजब सिंह, महेश चंद यादव, दीपक शर्मा, ओमपाल निडर, मनीष चौधरी, राहुल सागर, अनिल दीक्षित, मोहित कश्यप, नेपाल प्रजापति, बालकिशन यादव, जाकिर कुरैशी और विजय मकवाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राधेश्याम रजक द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page