Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 फरवरी । ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई नई पहल रंग लाती दिख रही है। वसंत पंचमी महोत्सव की अपार सफलता के बाद, महासभा द्वारा आयोजित ‘महिला होली मिलन समारोह’ ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। खराब मौसम की बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए इस कार्यक्रम में पहली बार महिलाओं की उपस्थिति का आंकड़ा सौ के पार पहुँच गया। महासभा द्वारा इस बार केवल महिलाओं के लिए अलग से भव्य हॉल और विशेष ऑर्केस्ट्रा की व्यवस्था की गई थी। भजन-कीर्तन मंडल की स्वर लहरियों के बीच समाज की महिलाओं ने पूरे उमंग और उत्साह के साथ होली का आनंद लिया। आर्केस्ट्रा की धुनों पर महिलाओं ने नृत्य और गीतों के माध्यम से जमकर मनोरंजन किया। होली के इस विशेष उत्सव में खान-पान का भी खास ख्याल रखा गया। उपस्थित महिलाओं ने ठंडाई, कांची वड़े और अनेकानेक स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसादी (भोज) के साथ हुआ, जिसकी व्यवस्था की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्नेह लता शर्मा, रिचा गौड़, सुषमा शर्मा, गार्गी शर्मा, अनीता शर्मा, रेनू शर्मा, खुशबू शर्मा, कनक शर्मा, बाला शर्मा, सोनिया श्रोती, स्मृति पाठक, शालिनी पाठक, पूनम शर्मा, एडवोकेट रितु गौतम, संध्या शर्मा, डाली शर्मा, शिवांगी शर्मा, नीलम गौतम, पूर्वी भारद्वाज, नेहा शर्मा, स्वेता अग्निहोत्री, राजेश्वरी शर्मा, मीरा शर्मा और कल्पना सारस्वत सहित समाज की अन्य जागरूक महिलाएं उपस्थित रहीं। महासभा के इस प्रयास की समाज के प्रबुद्ध वर्गों ने प्रशंसा की है कि अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में मातृशक्ति को उनका उचित स्थान और मंच प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page