Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 फरवरी । शहर के मधुगढ़ी क्षेत्र स्थित एक होटल में भोजन तैयार करते समय कर्मचारी द्वारा रोटी में थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के दर्जनों पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर होटल संचालक और संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध रासुका जैसी कठोर कार्यवाही और होटल को सील करने की मांग की। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मधुगढ़ी स्थित निजाम होटल के कर्मचारी सलीम और होटल मालिक सादाब, आसिफ व शाहबुद्दीन द्वारा रोटियों में थूक मिलाकर परोसने का कृत्य वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। यह न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है, बल्कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने वाला अमानवीय कृत्य है। ज्ञापन में कहा गया कि इससे पूर्व भी मधुगढ़ी के ही ‘बादशाह होटल’ में ऐसा ही प्रकरण सामने आया था, लेकिन प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही न किए जाने के कारण ऐसी ‘जिहादी मानसिकता’ वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि होटल का लाइसेंस निरस्त कर दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। साथ ही मांग की गई कि क्षेत्र के अन्य ढाबों और होटलों की भी औचक जांच की जाए।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला सह सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा, नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, तरुण (जिला सह मीडिया प्रभारी), विजय गुप्ता (नगर सह उपाध्यक्ष), अभिषेक, विशाल शर्मा, रॉकी शर्मा, संजय सिंह, अनिकेत पंडित, करण शर्मा, कान्हा शर्मा, देवेश, कमल शर्मा, चिंटू यादव, राहुल चौधरी, दीपक चौधरी, तरुण पंडित, सनी कश्यप, विशाल कश्यप, शिवम अग्निहोत्री, अक्का पहलवान, आकाश ठाकुर और डीके चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page