Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 फरवरी । शहर के एक रेस्टोरेंट में वार्ष्णेय युवा महिला मंडल द्वारा सत्र 2025-26 का समापन अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। वर्तमान में शादी के सीजन को देखते हुए पूरे कार्यक्रम को ‘वेडिंग थीम’ पर आधारित रखा गया, जिसमें विवाह की विभिन्न रस्मों और परंपराओं को खेलों के माध्यम से जीवंत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नम्रता वार्ष्णेय और वंदना वार्ष्णेय रहे, जिन्होंने क्रमशः दूल्हा-दुल्हन का रूप धरकर सभी सदस्यों के साथ जमकर मस्ती की और रस्मों से जुड़े रोचक गेम खेलकर प्राइज जीते। सत्र के अंत में निवर्तमान अध्यक्ष सविता आंधीवाल, सचिव प्रज्ञानिर्देश वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष अनुपम वार्ष्णेय ने मंडल के सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न के रूप में कपल फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया। इसी दौरान सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ। सत्र 2026-27 के लिए आरती वार्ष्णेय को अध्यक्ष, नम्रता वार्ष्णेय को सचिव और वंदना वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर मंडल की सदस्य दीपिका, नीलम, गीता, वंदना गोटेवाल, सीमा, शिखा, पूजा, रिचा, एकता, पुष्पा, दीक्षा, मोनिका, रूपम, श्वेता, पूनम, देवा, आशा, सरिता, रेखा, कुमकुम, डॉ. मोहिनी, शालिनी, शोभा, साधना, सविता वार्ष्णेय, दीपिका वार्ष्णेय, रेखा वार्ष्णेय और यशी वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रीतिभोज और मंगल गीतों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page