Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 फरवरी । सासनी विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुहेरी के गांव नगला उम्मेद में सड़क की बदहाली को लेकर युवाओं का अनोखा और कड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। पिछले कई वर्षों से गड्ढों में तब्दील हो चुके गाँव के मुख्य मार्ग के न बनने से आक्रोशित युवाओं ने अपने खून से हाथरस सांसद अनूप प्रधान को पत्र लिखकर अपनी व्यथा सुनाई है। गांव के युवाओं का कहना है कि मुख्य मार्ग की स्थिति इतनी बदतर है कि वहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। कई बार शिकायत के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई, तो युवाओं ने इस गांधीवादी लेकिन कड़े तरीके को अपनाया। इस मौके पर छोटू चौधरी, विवेक ठैनुआ, राजू ठैनुआ, संकेत ठैनुआ, शिवम ठैनुआ, राहुल चौधरी, आशीष ठैनुआ, राघेद्र सिंह रानू सहित दर्जनों युवाओं ने इस मुहिम में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page