Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 फरवरी । शहर के वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को एलाइट होंडा की नवीन एवं आधुनिक वर्कशॉप का भव्य शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन होंडा के जोनल मैनेजर प्रतीक गौड़ एवं एरिया मैनेजर नयन कुंडू ने संयुक्त रूप से किया। इस नई वर्कशॉप के जरिए ग्राहकों को अब अत्याधुनिक और किफायती तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एलाइट होंडा शोरूम के स्वामी आशीष मंगल एवं पीयूष मंगल ने बताया कि होंडा कंपनी अपने ग्राहकों को समयबद्ध और सुविधाजनक सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में ‘एक्सप्रेस सर्विस-60 मिनट’ और ‘डॉक्टर एक्टिवा’ (सर्विस ऑन व्हील्स) का अनावरण किया गया। ग्राहकों की व्यस्त जीवनशैली को देखते हुए ‘डॉक्टर एक्टिवा’ सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से ग्राहक घर बैठे ही अपने सामने वाहन की सर्विस करा सकते हैं। घर पर सर्विस बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 8439697227 जारी किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर शोरूम स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page