सादाबाद 22 फरवरी । आज निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा फॉर्म नंबर-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। यह अभियान निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का हिस्सा है, जो वर्तमान में जारी है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उनकी मैपिंग की जा रही है। पात्र नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में बूथ संख्या 312, 313, 314, 315, 316, 317 और 318 स्थित रोशनलाल गौतम मतदान केंद्र पर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। यहां नए मतदाताओं के आवेदन पत्र भरवाए गए और उनके आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी ने अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और सत्यापन कार्य पारदर्शिता तथा समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान एईआरओ लक्ष्मण, सुपरवाइजर अमरीश अग्रवाल, नंदनंदन सहित सभी बीएलओ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य युवाओं और नए पात्र मतदाताओं को जागरूक करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सड़क की बदहाली को लेकर सांसद अनूप प्रधान को भेजा खून से लिखा खत
February 22, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्रीमती कृपावती वार्ष्णेय जी (पीडीएन) का निधन,
February 22, 2026
हाथरस में चेतन कॉम्प्लेक्स स्थित मेडिकल एजेंसी
February 22, 2026
सड़क की बदहाली को लेकर सांसद अनूप
February 22, 2026
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण भिड़ंत, आलू खोदकर
February 22, 2026
शादी समारोह में ‘स्प्रे गैंग’ की दस्तक,
February 22, 2026
होटल में ‘थूक’ लगाकर रोटी बनाने का
February 22, 2026
चूना वाला डंडा बाजार में गंदगी और
February 22, 2026
Weather
Hathras
11:56 pm,
Feb 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















