Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 फरवरी । मथुरा रोड पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार मैजिक लोडर टेंपो ने सामने से आ रही मोपेड को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोपेड सवार एक बुजुर्ग और टेंपो में बैठा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बिसावर अड्डा निवासी रामनारायण उर्फ नौरा पंडित पुत्र दीपचंद किसी काम से सादाबाद आए थे। दोपहर बाद वे अपनी मोपेड से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सादाबाद-मथुरा मार्ग पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित मैजिक लोडर टेंपो ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोपेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रामनारायण उर्फ नौरा पंडित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page