Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 फरवरी । क्षेत्र के गांव जंगला में रविवार सुबह खेत पर काम कर रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान बिष्णु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जंगला निवासी बिष्णु कुमार प्रतिदिन की तरह अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड उत्तेजित हो गया और उन पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए बिष्णु कुमार पास स्थित ट्यूबवेल की ओर भागे। जान बचाने के अंतिम प्रयास में उन्होंने ट्यूबवेल की पानी से भरी हौदी टैंक में छलांग लगा दी। इसके बावजूद मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। जब भी वह सांस लेने के लिए पानी से सिर बाहर निकालते, मधुमक्खियां उन पर दोबारा हमला कर देती थीं। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया। युवक को उपचार के लिए ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page