Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 फरवरी । हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-राया रोड पर मीरपुर गांव के पास शनिवार की देर रात एक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र भंवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक, जो हाथरस के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर मोहल्ले का निवासी था, आगरा की एक जूता फैक्ट्री में काम करता था। वह आगरा से अपनी बाइक पर मुरसान कोतवाली क्षेत्र के पटैनी गांव जा रहा था। बताया गया है कि पांच दिन पहले ही दीपक के घर बेटी का जन्म हुआ था और आज उसका छठी पूजन का कार्यक्रम था। घायल धर्मेंद्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस ने मृतक दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवा दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page