Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 फरवरी । हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के सामने शनिवार को एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को पोल संख्या 1299 के निकट रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला। जांच के दौरान मृतका के परिजन भी मौके पर मौजूद पाए गए। परिजनों ने मृतका की पहचान श्रीमती रामवती, पत्नी स्वर्गीय चंद्रपाल, उम्र लगभग 70 वर्ष, निवासी ग्राम दरियापुर, थाना हाथरस जंक्शन, जिला हाथरस के रूप में की। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। कोतवाली प्रभारी हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि इस महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई थी। पुलिस ने शव को बॉडी कवर में रखकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है। पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page