Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 फरवरी । श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी फाग माह के उपलक्ष्य में 19वें श्री खाटू श्याम फागुन महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया जा रहा है। आयोजकगणों ने कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, महोत्सव का शुभारंभ 23 फरवरी को सुबह 8:00 बजे सादाबाद गेट स्थित अगूमल धर्मशाला में बाबा के महाअभिषेक और पूजन के साथ होगा।

नगर भ्रमण पर निकलेगी निशान शोभायात्रा

महोत्सव के पहले दिन 23 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से बाबा की भव्य एवं विशाल निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सादाबाद गेट स्थित अगूमल धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित श्याम प्रेस कंपाउंड, खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचकर विश्राम लेगी।

हेमंत ब्रजवासी बिखेरेंगे भजनों का जादू

महोत्सव के दूसरे दिन 24 फरवरी को अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिज़ॉर्ट में शाम 7:00 बजे से एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक हेमंत ब्रजवासी अपनी मधुर आवाज से बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम के दौरान दिव्य ज्योति, भव्य महाआरती, 56 भोग के अलौकिक दर्शन और इत्र वर्षा मुख्य आकर्षण रहेंगे। यह आयोजन प्रभु की इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page