Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 फरवरी । जनपद में जुआ और सट्टे की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शनिवार, 21 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रगतिपुरम कॉलोनी के गेट के पास से सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान भूपेन्द्र सिंह पुत्र निहाल सिंह, निवासी चिंताहरण मंदिर के पास (कोतवाली नगर) के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से सट्टे के खेल में प्रयुक्त दो पर्चे, एक दफ्ती और 490/- रुपये की नकदी बरामद की है। इस मामले में थाना हाथरस गेट पर मु0अ0सं0 69/2026 के अंतर्गत धारा 13 (जुआ अधिनियम) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। एसपी के इस अभियान से अवैध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों में हड़कंप व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page