Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 फरवरी । अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल ने तहसील समाधान दिवस पर फरियादियों की कम उपस्थिति के कारण सादाबाद तहसील का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों की ओर भागे।

निरीक्षण के दौरान, एक कार्यालय में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। इस पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल फायर सेफ्टी सिस्टम को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति की भी समीक्षा की। संबंधित कर्मचारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने तहसील के अभिलेखों की जांच की और उनके उचित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी के साथ एसडीएम मनीष चौधरी, तहसीलदार हेमंत कुमार एवं नायब तहसीलदार अशोक कुमार साथ में थे। इसके अतिरिक्त, राजस्व विभाग के लेखपालों को रजिस्ट्री फॉर्म को शीघ्र ऑनलाइन करवाने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page