सादाबाद 21 फरवरी । क्षेत्र की कॉलोनी में एक युवक को कथित तौर पर उसकी पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगरा रेफर किया गया है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। क्षेत्र के निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपनी पत्नी से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। परिजनों की मध्यस्थता से दोनों के बीच समझौता भी हो गया था, लेकिन आरोप है कि पत्नी इसके बावजूद रंजिश मान रही थी। पीड़ित के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे रमजान खोलने के समय उसकी पत्नी ने उसे पानी दिया। आरोप है कि इस पानी में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। पानी पीने के कुछ ही देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। जब उसने पत्नी से पूछा, तो उसने कथित तौर पर कहा कि उसने जहर दे दिया है और उसे मारकर उसके घरवालों को फंसा देगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उप निरीक्षक अंकित चौधरी ने बताया कि आज मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने
February 21, 2026
सादाबाद : तहसील कार्यालय में नहीं मिले
February 21, 2026
सादाबाद : पत्नी पर विषाक्त पिलाने का
February 21, 2026
सादाबाद : समाधान दिवस में नहीं पहुंचे
February 21, 2026
सादाबाद : होली और आलू खुदाई को
February 21, 2026
घर में घुसकर पूरे परिवार को सरिया
February 21, 2026
जान से मारने की धमकी देकर मांगे
February 21, 2026
Weather
Hathras
11:02 pm,
Feb 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













