
हाथरस 21 फरवरी । विवेकनगर कालोनी वैभवनगर बंबा निवासी पपिया ने कोतवाली सदर में अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि 19 फरवरी को सुबह 10 बजे यूनिस, आमीन, इस्लाम, पिंटू, आसिफ, साहिल और यूनिस का भांजा समीर ने उनके घर पर हमला किया। सभी ने मिलकर पपिया, उनके बेटे सलमान-आलम, पत्नी सलमा को लात-घूंसों, डंडे और सरिया से बुरी तरह पीटा। सभी को गंभीर चोटें आईं, आलम का सिर खून से ल भर गया। हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। घायलों को बागला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। पपिया का आरोप है कि ये लोग उनसे रंजिश मानते हैं। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।













