Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 फरवरी । मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। शुक्रवार की देर रात हुई इस घटना के बाद युवती की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 20 वर्षीय का अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। युवती बीए की छात्रा है। विवाद के बाद युवती ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसके तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। उसे उल्टियां भी होने लगीं। परिवार के सदस्यों ने जब पलक की गंभीर हालत देखी, तो उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page