Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 फरवरी । दिल्ली स्थित भारत मण्डपम में आयोजित ‘AI समिट 2026’ जैसे वैश्विक मंच पर यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हाथरस ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। बागमूला चौराहे पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री की अगुवाई एवं जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट ऋतु गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन का नेतृत्व कर रही एडवोकेट ऋतु गौतम ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर के गरिमामय कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस द्वारा किया गया शर्मनाक प्रदर्शन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उस कार्यक्रम में देश-विदेश के हजारों छात्र और नौजवान शामिल थे, जिनकी भावनाएं इस कृत्य से आहत हुई हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता जब भी किसी वैश्विक मंच पर होते हैं, तो वह देश की प्रगति और उपलब्धियों की चर्चा करने के बजाय देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास करते हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए यूथ कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में व्यवधान डालकर भारत के गौरव को ठेस पहुँचाई है। भाजयुमो नेताओं ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य और देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने वाली राजनीति को जनता कभी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर जिला मंत्री भाजपा संध्या आर्य, जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, जिला महामंत्री रजत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अरुण उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम, जिला मंत्री अरविंद दिवाकर, शहर अध्यक्ष कृष्णा पहलवान, मंडल महामंत्री गौरव ठाकुर, हिमांशु शर्मा और विमल वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page