Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 फरवरी । शहर के प्रसिद्ध श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन चौत्यालय मंदिर, हलवाई खाना में आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री शांति महावीर जिनबिम्ब द्वय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव’ के दूसरे दिन शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों की अनुपम छटा देखने को मिली। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी के पावन सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। प्रातःकालीन बेला में मूलनायक भगवान का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई, जिसमें भक्तों ने मंगल मंत्रों के उच्चारण के साथ जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पश्चात श्री याग महामण्डल आराधना विधान का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था के साथ आहूतियाँ समर्पित कीं।

दोपहर के सत्र में वेदी शुद्धि संस्कार का कार्यक्रम विशेष मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। वेदी प्रतिष्ठा से पूर्व आयोजित विशेष पूजन-अर्चना और मंडल विधान में श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण सहभागिता की। इस अवसर पर बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वेदी प्रतिष्ठा का आध्यात्मिक महत्व अनंत है; यह केवल पत्थर की स्थापना नहीं बल्कि उसमें प्रभु के गुणों को प्रतिष्ठित करना है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को सादा और धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में जैन नवयुवक सभा एवं प्रेस क्लव अध्यक्ष उमाशंकर जैन, धरणेन्द्र कुमार जैन, गुड़गांव के संजय जैन राजकुमार जैन लोहिया अमित जैन लोहड़िया, अजय जैन, मुकेश जैन, जिनेन्द्र जैन सिंपल, कपिल जैन चूरन, राकेश जैन, पंकज जैन, राजेश जैन, राकेश जैन, धीरज जैन सभासद, संजीव जैन भूरा,विवेक जैन, मोनू जैन, डिंपल जैन,, धन्य कुमार जैन, पीके जैन, बंटू जैन, संजीव जैन सुत वाले,अतुल जैन वसुंधरा, श्वेतांक जैन दिलीप जैन चूरन वाले रतन जैन निखिल जैन सौरभ जैन रानू नितिन जैन सौरभ जैन अजमेरा पारस जैन, राजेश जैन, गोरव जैन पिंकू, जितेंद्र जैन, जीतू जैन,अनिल जैन, सम्भव जैन निखिल जैन, नितिन जैन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page