Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 फरवरी । सरस्वती महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के तत्वावधान में शनिवार को ग्राम कलवारी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती चित्रा त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों से समाज सेवा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। शिविर के प्रथम दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमार ने आगामी सात दिनों की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह शिविर 21 फरवरी से 27 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र के उपरांत सभी स्वयंसेवकों ने ग्राम कलवारी में एक विशाल स्वच्छता रैली निकाली। नारों और पोस्टर के माध्यम से ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान छात्रों ने ग्रामीणों से समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की। इस दौरान डॉ. फौजिया सिद्दीकी, डॉ. आनंद चक्रवर्ती, डॉ. गोपेश सिंह, डॉ. राकेश बाबू, डॉ. आलोक कुमार, पवन पाठक, रणवीर सिंह, पवन कुमार, आदित्य गौतम और पवन पंडित सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page