
हाथरस 20 फरवरी । अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन द्वारा आरकेएस इंटरनेशनल स्कूल में लेखन (Writing) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डिंपल वार्ष्णेय, जिला महामंत्री श्वेता वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष मधु वार्ष्णेय, अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष रेणु वार्ष्णेय तथा मीडिया प्रभारी प्रियंशी वार्ष्णेय की उपस्थिति रही। एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।













