Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 फरवरी । हाथरस जनपद के सासनी क्षेत्र में आगरा–अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पराग डेयरी के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में टेंपू सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब हाथरस से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे टेंपू को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस निवासी समद पुत्र इंतहा, सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिर्रा निवासी महेश पुत्र निरंजनलाल तथा उनकी पत्नी मीना देवी टेंपू में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही टेंपू पराग डेयरी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई और सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महेश और उनकी पत्नी मीना देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page