Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 20 फरवरी । क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को बेसमा नयां बांस का रहने वाला एक युवक शादी करने के लिए भगा ले गया है। पीड़ित ने पुलिस ने उसे खोजने की गुहार लगाई है। मुरसान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव के रहने वाले पीड़ित ग्रामीण का कहना है कि उसकी बेटी उम्र करीब 16 वर्ष 10 फरवरी की रात करीब 1 बजे बजे घर से कहीं चली गई। ग्रामीण का कहना है कि उसे रिश्तेदारियों सहित अन्य जगहों पर खोजने का प्रयास किया है। लेकिन उसकी कोई पता नहीं चला। आरोप है कि कुछ समय पहले पता चला कि कन्हैया निवासी गांव नया बांस बेसमा थाना गोरई अलीगढ उसकी बेटी को अपने साथ शादी के उद्देश्य से भगा ले गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page