
हाथरस 20 फरवरी । हाथरस में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं हुई। आज प्रथम पाली में हाई स्कूल के 20731 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी, जिसमें 1377 अनुपस्थित रहे। वही इंटर के 167 छात्रों ने कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा दी, जिसमें तीन छात्र अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर के 20,024 छात्रों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी, जिसमें 1212 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया गया, सभी 99 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई तथा पुलिस बल तैनात रहा। डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।













