Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 फरवरी । सहपऊ कोतवाली पुलिस ने गांव रामपुर निवासी कान्ता देवी उर्फ मुन्द्रा देवी की लिखित शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कान्ता देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल 2025 को देवेन्द्र गौतम, दीपू गौतम और अर्जुन गौतम, जो सादाबाद की गौतम कॉलोनी के निवासी हैं, उनकी चार भैंसें ले गए थे। इन भैंसों की कीमत 2.45 लाख रुपये बताई गई है। युवकों ने भैंसों के पैसे घर आकर देने को कहा था।शिकायतकर्ता के अनुसार, जब कान्ता देवी का पुत्र चिन्टू पैसे लेने आरोपियों के घर गया, तो उन्होंने उससे और उसकी मां से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page