Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 20 फरवरी । हाथरस के विकासखंड क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में श्री बांके बिहारी जी महाराज के मंदिर परिसर में नौ दिवसीय धार्मिक चौबीसवां प्राकट्योत्सव वार्षिकोत्सव वैदिक सनातन परंपरा के अनुसार श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। आयोजन के प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ श्री बांके बिहारी महाराज की छायाछवि चित्र रथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ग्यारह दूल्हों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तिलक कर घोड़ी पर बैठाया गया और गांव की गलियों में बारात भ्रमण कराया गया। मंदिर परिसर में सभी दूल्हों की द्वारचारे की रस्म संपन्न कराई गई, जहां दस हिंदू दूल्हों का वैदिक रीति से विवाह संस्कार कराया गया, वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हाफिज फरीद निजामी द्वारा इस्लामिक परंपरा के अनुसार कराया गया। इसके बाद पाणिग्रहण संस्कार, कन्यादान, हवन-यज्ञ और फेरे कराए गए। शाम को सभी दूल्हा-दुल्हन की भावुक विदाई की गई। इस अवसर पर श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर सेवाधाम के संस्थापक स्व. ठाकुर बिक्रम सिंह जादौन के ज्येष्ठ पुत्र अवधेश कुमार जादौन द्वारा वर-वधू पक्ष को घरेलू उपयोग की सामग्री निःशुल्क भेंट की गई। आयोजन ने सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रेरक संदेश दिया।

इन जोडो का हुआ विवाह

  • रजनी पुत्री प्रमोद कुमार निवासी कसौटी जनपद एटा का विवाह अरुण पुत्र सुल्तान निवासी छौक,
  • रजनी पुत्री तेजपाल चमरौली का वीरेंद्र पुत्र भंवरपाल धुरैरी भरतपुर,
  • हेमा पुत्री सुखराम कुरगमा बरहन का लोकेश पुत्र चंद्रपाल निवासी पोरा,
  • नीतू पुत्री ओमप्रकाश निवासी अहमदबारा जनपद बुलंदशहर का रवि पुत्र चंद्रपाल निवासी मानपुर नगरिया जनपद कासगंज,
  • खुशबू पुत्री रामचरन निवासी गगला लोधा अवागढ जनपद एटा का शेखर पुत्र गिर्राज सिंह निवासी सोखना,
  • कमलेश पुत्री संजय निवासी बरसौली का रवी पुत्र ओमप्रकाश निवासी सीधामई,
  • शिवानी पुत्री जयवीर सिंह निवासी नौहटी जनपद अलीगढ़ का जितेन्द्र पुत्र सोमपाल निवासी तलेसरा नगला जनपद अलीगढ़,
  • गीता पुत्री भूदेव निवासी पचौ का रवी पुत्र शिवराम निवासी उदयपुर जनपद अलीगढ़,
  • ललितेश पुत्री रामबाबू निवासी मनौरा बस्तोई का तरुण पुत्र नेत्रपाल निवासी आलमपुर जनपद अलीगढ़,
  • पूनम पुत्री प्रेमचन्द निवासी खोडा हजारी की रवी पुत्र इंद्रजीत निवासी कामा डींग (मथुरा),
  • आसमा पुत्री अहमद अली निवासी बाण अब्दुलहईपुर का सोहिल रहीश निवासी डिबाई जनपद अलीगढ़ के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page