Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 20 फरवरी । विकासखंड क्षेत्र के गांव बनवारीपुर स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज के चौबीसवें प्राकट्योत्सव वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य रासलीला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृंदावन से पधारे रासाचार्य फतेह कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में बृज रास मंडल के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला और रासलीला का मनोहारी मंचन किया। रासलीला से पूर्व रासाचार्य फतेह कृष्ण शास्त्री ने रास के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए राजा कंस, देवकी और वासुदेव से जुड़ी कथा का वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्म की लीला, कारागार से गोकुल गमन और राधा-कृष्ण रास के दृश्य मंच पर जीवंत हो उठे, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा स्वरूप की विधिवत आरती उतारी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page