Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 फरवरी । प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी सानिध्य में तीन दिवसीय देवी प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम दिन नयागंज स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई घटयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश दिवाकर व नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। दोनो ने जैन मंदिर के दर्शन किये थे। बैंडबाजों के साथ निकाली गई घटयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ था। इससे पूर्व नयागज जैन मंदिर में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का दुपट्टा और माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया था। शहर के प्रसिद्ध श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन चौत्यालय मंदिर, हलवाई खाना में आयोजित तीन दिवसीय श्री शांति महावीर जिनबिम्ब द्वय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। नयागंज मंदिर में प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया जी द्वारा 56 कुमारियों की शुद्धि मंत्र उच्चारण के बीच कराई गई करीब 2 घंटे चले पूजन के प्रांत राकेश भैया जी ने सभी कालसो में जल भरकर अष्टकुमारी को दिया था। प्रातःकाल मंदिर प्रांगण में मूलनायक भगवान का विधिवत अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।

नयागंज स्थित नेमीनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से बैण्ड बाजों के साथ 56 कुमारी द्वारा घटयात्रा निकाली गयी जिसका समापन भगवान महावीर दिगम्बर जैन चौत्यालय मंदिर, हलवाई खाना में हुआ। इसके पश्चात वेदी प्रतिष्ठा से पूर्व विशेष पूजन-अर्चना, मंडल विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया। महोत्सव के बारे में बा0ब्र0 राकेश भैया जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि जिनप्रतिमा की प्रतिष्ठा केवल शिल्प की स्थापना नहीं, बल्कि आत्मा में धर्म, संयम और शांति की प्रतिष्ठा है। उन्होंने अहिंसा, सत्य और तप के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों एवं स्तुति पाठ से वातावरण पूरी तरह धर्ममय बना रहा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक आराधना एवं विशेष पूजन की समुचित व्यवस्था की गई। महोत्सव में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि अंतिम दिन वेदी प्रतिष्ठा की मुख्य क्रियाएं एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होंगे, पूरे संत भवन हलवाई खाना क्षेत्र में धार्मिक उल्लास एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त है, और श्रद्धालु आगामी मुख्य प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।

स्वागत करने वालो में श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष व प्रेस क्लव अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री अमित जैन, कमलेश जैन लाल वाले, धरणेन्द्र कुमार जैन, गुड़गांव के संजय जैन आगरा के सुधींद्र जैन सुमित प्रकाश जैन राजकुमार जैन लोहिया अमित जैन लोहड़िया, अजय जैन, मुकेश जैन, सुधीर जैन ज्वैलर्स, जिनेन्द्र जैन सिंपल, कपिल जैन चूरन, राकेश जैन, पंकज जैन, विजय जैन लोहिया, धीरज जैन सभासद, संजीव जैन भूरा, मयंक जैन, विवेक जैन, मोनू जैन, डिंपल जैन, सोनू जैन, धन्य कुमार जैन, पीके जैन, बंटू जैन, संजीव जैन सुत वाले, डिम्पल जैन, सभासद बीना जैन, अतुल जैन वसुंधरा, श्वेतांक जैन, पारस जैन, राजेश जैन, जितेंद्र जैन, जीतू जैन आदि मौजूद थे।

 

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page