Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 फरवरी । हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के समीप एक महिला को ई-रिक्शा में चेन चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शोर-शराबा सुनकर आसपास के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि महिला ई-रिक्शा में सवार थी और मौका पाकर उसने एक यात्री की चेन पर हाथ साफ करने की कोशिश की। इसी दौरान पीड़ित और अन्य यात्रियों को शक हुआ तो महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page