Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 फरवरी । हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह एक सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नगला शीशगर निवासी मुनीश पुत्र राजकुमार अपनी दुकान जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जीटी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास हुई। अलीगढ़ से एटा की ओर जा रहे हाईवे निर्माण कार्य में लगे डंपर ने मुनीश को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुनीश सड़क पर गिर गया और उसके चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली के पास डंपर को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसे नजदीकी सीएचसी केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुनीश के परिजन मौके पर पहुंचे। अविवाहित मुनीश अपने माता-पिता को पीछे छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page