Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 फरवरी । हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के ककोड़ी गांव में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पहली घटना ककोड़ी निवासी भगवती प्रसाद पुत्र सुखराम सिंह के घर में हुई। परिवार के सदस्य शादी समारोह में बाहर गए हुए थे, जबकि वृद्ध माता-पिता घर के बाहर के कमरे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से तीन जोड़ी पाजेब, एक करधनी, एक टीका और एक बेसर चोरी कर ले गए।

पीड़ित गोपाल ने फोन पर इसकी जानकारी दी। इसी गांव में कुछ ही समय के अंतराल पर भूरी सिंह के घर में भी चोरी हुई। भूरी सिंह के पुत्र जीतू की पत्नी मायके गई हुई थी और भूरी सिंह स्वयं बाहर के कमरे में सो रहे थे। चोरों ने छत पर चढ़कर कमरे की कुंडी खोली और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। दोनों घटनाओं के बाद पीड़ितों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है और दोनों स्थलों पर जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page