
हाथरस 20 फरवरी । हाथरस के जलेसर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास आज आलू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे के चलते सड़क पर भारी मात्रा में आलू बिखर गए, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से उसमें लदे आलू के बोरे फट गए और सारा आलू सड़क पर फैल गया। परिणामस्वरूप वाहनों की आवाजाही में गंभीर बाधा उत्पन्न हो गई। सड़क पर आलू बिखरे होने के कारण वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एक समय में केवल एक-एक वाहन ही निकल पा रहा था, जिससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
















