
हाथरस 20 फरवरी । निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार ने एक निर्धन परिवार की बिटिया के विवाह में सहयोग कर सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय दिया। बीते बुधवार को आयोजित होने वाले विवाह समारोह से पूर्व संस्थान द्वारा बिटिया के नए गृहस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत हेतु आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट की गई, जिसमें 7 साड़ियाँ, 2 आर्टिफ़िशियल आभूषण सेट, 2 जोड़ी स्लीपर, 1 मिक्सी, 1 प्रेस, 2 पंखे, 12 लीटर का वाटर कूलर, 1 बाथरूम सेट, 1 टी केतली, 1 डाइनिंग सेट, 1 डिनर सेट, 6 पीस का बोतल सेट, 1 टी-शुगर सेट, 3 पीस का केसरोल सेट तथा 1 मिल्टन बोतल शामिल रही। संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि सहायता केवल वस्तुओं का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि यह भरोसा दिलाने का माध्यम है कि समाज हर कदम पर साथ खड़ा है। सामग्री प्राप्त करते समय बिटिया और उसके परिजनों की आँखों में छलके खुशी के आँसू और चेहरे की मुस्कान ने इस सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। इस अवसर पर परिवारजनों को संस्थान का प्रतीक चिन्ह भेंट कर पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल, तरुण राघव, टेकपाल कुशवाह, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

















