हाथरस 19 फरवरी । कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला विभव नगर में आज सुबह भैंस चोरी के शक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कुल 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि विभव नगर में भैंस चोरी के शक को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था। आज बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मामला दोबारा भड़क उठा और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला किया गया। संघर्ष में इस्लाम, पिंटू, आमिर, रुखसाना, पलिया, सलमान, गुड्डी, परवीन, रुखसार और असलम सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराया गया है तथा शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
प्रमुख गुड़ व्यवसाई श्री गिर्राज किशोर गुप्ता
April 6, 2026
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
Weather
Hathras
11:22 am,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















