Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 फरवरी । नगला वेलनशाह किला स्टेशन निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली नगर थाने में तहरीर देकर टीटू, गोरी और अजीत पर घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार चार फरवरी को तीनों आरोपित उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि तीनों ने मारपीट की, जिससे उनकी पत्नी घायल हो गईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page